31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

हवाई हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत

Must read

प्लेन 16 साल पुराना था जिसमें सवार दो क्रू मेंबर समेत चार अन्य लोगों की भी मौत।जन चौपाल 36_चौपाल से चौपाटी तक

बारामती/28/01/2026

चार्टर्ड विमान Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) मुंबई से बारामती आ रहा था और सुबह 8:45 बजे लैंडिंग के दौरान रनवे पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह क्रैश हो गया और आग का गोला बन गया।

विमान में अजित पवार (66 वर्ष), उनके पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू सदस्य समेत कुल 5-6 लोग सवार थे, सभी की मौत हो गई।डीजीसीए ने पुष्टि की है, जांच में तकनीकी खराबी या पायलट एरर पर फोकस है। अधिकारिक सूत्रों पर हादसे में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा बताया गया आगे घटनास्थल से मिली जानकारी और तस्वीर एवं वीडियो में आग धुएं के गुबार, विमान का बुरी तरह क्षतिग्रस्त मलबा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दीं। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद करते नजर आए। पुणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, तीन शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पृष्ठभूमि और प्रतिक्रियाएं
अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मीटिंग्स में जाना चाहते थे।

शरद पवार को ब्रिज कैंडी अस्पताल में सूचना दी गई, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा और पार्थ पवार बारामती रवाना हो रहे हैं।यह 16 साल पुराना विमान था, जो बॉम्बार्डियर द्वारा निर्मित मिड-साइज जेट था।

ऐतिहासिक हादसे
भारत में राजनीतिक नेताओं के विमान हादसे: संजय गांधी (1980), माधवराव सिंधिया (2001),YS राजशेखर रेड्डी (2009) जैसे मामले सुरक्षा पर सवाल उठाते रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article