36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

असम में शुरू सियासी शंखनाद: पीएम मोदी की ‘सांस्कृतिक हुंकार’ बनाम प्रियंका की ‘रणनीतिक घेराबंदी’

Must read

जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा “कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए असम की अस्मिता को घुसपैठियों के हवाले किया, जबकि भाजपा ने इसे सुरक्षा और सम्मान दिया।”

गुवाहाटी/कलियाबोर:18/01/2026

असम की लाल मिट्टी और चाय के बागानों के बीच 2026 की चुनावी बिसात बिछ चुकी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलियाबोर की धरती से जहाँ विकास और विरासत का कार्ड खेला, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के हाथों में राज्य की कमान सौंपकर यह साफ कर दिया है कि इस बार दिसपुर की जंग ‘वॉकओवर’ नहीं होने वाली।

विकास का ‘कॉरिडोर’ और बोडो समुदाय को साधने की कोशिश
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ₹6,957 करोड़ की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास कर इसे असम के भविष्य की जीवनरेखा करार दिया। लेकिन चर्चा केवल कंक्रीट के पुलों की नहीं, बल्कि ‘बागुरंबा’ नृत्य की रही। 10,000 बोडो कलाकारों के बीच पीएम की मौजूदगी ने उन 81 विधानसभा क्षेत्रों में हलचल पैदा कर दी है, जहाँ बोडो वोट बैंक किंगमेकर की भूमिका निभाता है।

कांग्रेस की रणनीति
सत्तापक्ष की इस घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने इस बार अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाना यह संकेत है कि आलाकमान अब पूर्वोत्तर को लेकर गंभीर है। जमीन पर सांसद गौरव गोगोई की बढ़ती लोकप्रियता मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के लिए नई चुनौती पेश कर रही है। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि विकास के दावों के बीच ‘अन्याय’ और ‘भेदभाव’ के मुद्दे पर विपक्ष को अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है।

इस बार चुनाव को प्रभावित करेंगे:_घुसपैठ, अल्पसंख्यक मत और युवा और रोजगार: चाय बागान श्रमिकों और बेरोजगार युवाओं का झुकाव किस ओर होगा?


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article