34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर:भारत और न्यूजीलैंड का होगा T20 में मुकाबला

Must read

दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर भारी उत्साह है, क्योंकि यह श्रृंखला आगामी T20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ _14/01/2026

खबर वाकई क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी है! रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय रोमांच की मेजबानी के लिए तैयार है।
23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस दूसरे T20 मैच के लिए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने बेहद कड़े और नए कदम उठाए हैं।

सुरक्षा के बड़े इंतजाम और नए नियम बनाए गए है।
पिछली घटनाओं और भीड़ प्रबंधन से सबक लेते हुए, इस बार सुरक्षा व्यवस्था में “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है:
नोएंट्री (प्रथम पारी के बाद):
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि पहली पारी (First Innings) समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बाउंसर्स की भारी तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत:
स्टेडियम की सुरक्षा और दर्शकों के बीच व्यवस्था बनाए रखने के लिए 350 से अधिक निजी बाउंसर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और 45 क्रिकेट संघ के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

लोहे की रेलिंग की व्यवस्था
बिना टिकट के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए स्टेडियम के सभी 13 गेट्स पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है। सीढ़ियों और एंट्री पॉइंट्स पर भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है।

खाद्य पदार्थों पर निगरानी पर ध्यान
पिछली बार खाने-पीने की चीजों के बढ़े हुए दामों की शिकायतों को देखते हुए, इस बार स्टॉल्स पर कीमतों की कड़ी निगरानी की जाएगी ताकि दर्शकों से अधिक पैसे न वसूले जा सकें।

मैच का विवरण:_
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20,दिनांक _23 जनवरी, 2026,समय | शाम 7:00 बजे (IST) स्थान _शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, नवा रायपुर |भारतीय कप्तान _सूर्यकुमार यादव ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article