36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कबीरधाम में 26 किलो गांजा तस्करों के चंगुल से बरामद, दो गिरफ्तार

Must read

कवर्धा/छत्तीसगढ़ _12 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने इंटरस्टेट गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कवर्धा पुलिस, बोड़ला थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर बोड़ला क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन रोका।तलाशी में वाहन के सीक्रेट चैंबर से 26.860 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। वाहन भी जब्त कर लिया गया।

आरोपी लाला चर्मकार और राधिका मल्ला (दोनों मध्य प्रदेश के रीवा निवासी) ओडिशा से गांजा लेकर एमपी के रीवा जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।डीएसपी ने बताया कि तस्करों ने गांजे को वाहन में छिपाकर नया तरीका अपनाया था, लेकिन पुलिस की चौकसी ने उन्हें चकमा दे दिया।

छत्तीसगढ़ में नए साल पर गांजा तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है, जिसके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अधिकांश तस्करी अन्य राज्यों से हो रही है, इसलिए सख्ती बढ़ाने की जरूरत है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article