34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नया साल, नया स्वास्थ्य संकल्प: संतुलित आहार से शुरू करें तंदुरुस्ती की यात्रा

Must read

हेल्थ डेस्क | 02/01/2026

2026 का स्वागत हो चुका है। इस नए साल में स्वस्थ रहने का संकल्प लें। आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित ये सरल नियम अपनाकर आप शारीरिक-मानसिक दोनों रूप से फिट रह सकते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बीमारियों से बचाव के लिए ये आदतें अपनाएं:संतुलित आहार: रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन युक्त भोजन और मोटे अनाज खाएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, वजन नियंत्रित रहेगा।

नियमित व्यायाम:
30 मिनट योग (सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम), टहलना या वॉकिंग करें। फेफड़े-हृदय मजबूत होंगे, ऊर्जा बनी रहेगी।

पर्याप्त पानी: 8-10 गिलास पानी पिएं।
डिहाइड्रेशन टलेगा, पाचन सुधरेगा, टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे।गहरी नींद: 7-8 घंटे सोएं। दिमाग तरोताजा होगा, शरीर रिपेयर करेगा।

तनाव प्रबंधन:
रोज योग और ध्यान करें, मेडिटेशन और शारीरिक व्यायाम करे, स्वच्छता बनाए रखें। मन शांत रहेगा।

नशे से दूरी:
तंबाकू, शराब, जंक फूड छोड़ें—ये स्वास्थ्य के सबसे बड़े दुश्मन हैं।इन आसान संकल्पों से आप बीमारियों से दूर रहेंगे और पूरे साल ऊर्जावान व खुशहाल महसूस करेंगे। स्वस्थ रहें, स्वस्थ भारत बनाएं!

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article