सचिन की टीम ने कुल 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें से चार में जीत हासिल की थी और सिर्फ एक मैच में हार मिली थी।
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मुकाबला रविवार (16 मार्च) को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला गया. जहां बेहद रोमांचक मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टीम इंडियन मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब अपने नाम किया।
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स टीम ने IML 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को धूल चटाई। अंबाती रायुडू ने कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
अंबाती रायडू ने अपनी 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम ने ब्रायन लारा की टीम वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराया । इंडिया मास्टर्स की इस जीत में सलामी बल्लेबाज अंबाति रायडू ने 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली और रायडू का अहम योगदान रहा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं, ड्वेन स्मिथ ने 45 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में विनय कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग IML 2025 का खिताब अपने नाम किए।
वेस्टइंडीज के 148 रनों का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और अंबाति रायडू ने धमाकेदार अंदाज में आगाज किया। सचिन तेंदुलकर और अंबाति रायडू की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। सचिन 25 रन बनाकर 8वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद अंबाति रायडू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, कुछ देर बाद गुरकीरत सिंह मान भी 14 रन बनाकर आउट हो गए।
युवराज का जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका
इसके बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए। उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई । रायडू और युवराज टीम का स्कोर 14 ओवर में 124 रन तक ले गए, लेकिन अगले ही ओवर में रायडू बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे बैठे। इसके तुरंत बाद ही युसूफ पठान 3 गेंद खेलकर डक पर पवेलियन लौट गए। यहां से मैच थोड़ा रोमांचक हो गया लेकिन युवराज ने एक छोर संभाले रखा और स्टुअर्ट बिन्नी के साथ मिलकर 18वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का आयोजन पहली बार हुआ था, जिसमें इंडिया मास्टर्स, इंग्लैंड मास्टर्स, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, साउथ अफ्रीका मास्टर्स, श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स ने हिस्सा लिया था। इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी। सचिन की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने पहले ही सीजन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
सचिन की कप्तानी में चैंपियन बनी टीम इंडिया मास्टर्स:_वेस्टइंडीज मास्टर्स को फाइनल में हराया


