34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमकता छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया गौरव

Must read

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, मुख्यमंत्री साय और सांसद अग्रवाल ने किया पवेलियन का अवलोकन।

नई दिल्ली, सोमवार।25/11/2025

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की चमक,
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ शामिल हुए। पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया उत्सव का गौरव।
सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों पर लगी प्रदर्शनी का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रदेश की अद्भुत वास्तु–शिल्प परंपरा, उत्कृष्ट हस्त–कारीगरी, पर्यटन की संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान।
अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की कुशलता अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान बना रही है, जो प्रदेश के गौरव का प्रतीक है।

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का शानदार प्रदर्शन:_सीएम विष्णु देव साय।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की विविधा पूर्ण लोक–संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में संस्कृति का रंग बिखरा, मुख्यमंत्री साय और सांसद अग्रवाल ने की कारीगरों की सराहना
सांसद अग्रवाल ने कलाकारों, कारीगरों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि भारत मंडपम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की परंपराओं का यह गौरवपूर्ण प्रदर्शन हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article