23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

जांजगीर में युवक की संदिग्ध मौत : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में मुलाकात और पावर टैबलेट लेने के बाद बिगड़ी हालत

Must read

जांजगीर/छत्तीसगढ़ | 21 नवंबर 2025

जांजगीर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक अपनी परिचित युवती के साथ होटल में रुका था, जहां कथित तौर पर पावर बढ़ाने वाली दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला गंभीर और संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला
मृतक युवक की पहचान कृशचंद देवांगन, निवासी जावलपुर, के रूप में हुई है। युवती बिर्रा गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले भी उनकी 2–3 मुलाकातें हो चुकी थीं। 15 नवंबर को दोनों जांजगीर के एक होटल में ठहरे थे।
रात में युवक की तबीयत अचानक खराब हुई। होटल स्टाफ की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में वजह साफ नहीं, बिसरा सुरक्षित
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने युवक के पेट से कुछ टैबलेट मिलने की जानकारी दी है, जिसके बाद बिसरा प्रिजर्व कर रायपुर लैब भेजा गया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा—क्या यह दवा का रिएक्शन था या कोई और कारण।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल स्टाफ, युवती और परिवारजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

युवाओं के लिए चेतावनी
ऐसे मामलों में बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टैमिना या पावर बढ़ाने वाली गोलियां लेना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई दवाओं के साइड इफेक्ट जानलेवा साबित हो सकते हैं, विशेषकर जब उन्हें बिना जांच-पड़ताल और गलत परिस्थितियों में लिया जाए। पुलिस और चिकित्सक भी सलाह देते हैं कि सोशल मीडिया पर बने संबंधों में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की दवा या केमिकल का उपयोग सोच-समझकर करें।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article