34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सीएम साय ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Must read

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़/ रायपुर, 15 नवंबर 2025।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के मध्य स्थित रघुराज स्टेडियम में पंडरिया जमींदारी के दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। यह वही ऐतिहासिक स्टेडियम है, जिसकी लगभग 5 एकड़ भूमि राजा रघुराज सिंह ने 1958 में खेलों के विकास हेतु दान की थी। बिलासपुर शहर के बीचोंबीच स्थित यह मैदान आज भी क्रिकेट और विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र है।

स्टेडियम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जनजातीय समाज की खेल भावना और सामाजिक योगदान की मिसाल रही है। राजा रघुराज सिंह द्वारा दान की गई जमीन पर निर्मित इस स्टेडियम का संचालन वर्तमान में फिजिकल कल्चरल सोसाइटी करती है। यह मैदान कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का साक्षी रहा है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ियों ने यहां अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है।

रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम 1978, 1979 और 1981 में रणजी ट्रॉफी के तीन मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिनमें मध्य प्रदेश, रेलवे और विदर्भ क्रिकेट टीमों के मुकाबले शामिल रहे। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उभारने में इस मैदान की भूमिका वर्षों से महत्वपूर्ण रही है और यह आज भी बिलासपुर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article