36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

देश में PPP मॉडल पर 100 नए सैनिक स्कूल खोलेंगे: अमित शाह

Must read

मोदी सरकार पीपीपी मॉडल पर देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल बना रही है, उसमें से एक मोतीभाई चौधरी सैनिक स्कूल मेहसाणा का गौरव बनेगा

मेहसाणा/गुजरात/केंद्रीय गृह मंत्री/अमित शाह _14/11/2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

50 करोड़ की लागत से बना नया सैनिक स्कूल स्मार्ट क्लास, छात्रावास और पुस्तकालय जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। शाह ने कहा कि यह स्कूल मेहसाणा सहित कई जिलों के युवाओं को सशस्त्र बलों में जाने का मार्ग देगा।

उन्होंने बताया कि 30 मीट्रिक टन क्षमता वाला सागर ऑर्गेनिक प्लांट APEDA और NPOP प्रमाणित है, जिससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी।

शाह ने बताया कि दूधसागर डेयरी 1960 में 3,300 लीटर से बढ़कर अब 35 लाख लीटर प्रतिदिन दूध एकत्र कर रही है और इसका कारोबार 8,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अमूल के 70% कारोबार में महिलाओं का योगदान है।

उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए उदार राहत पैकेज घोषित किया है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article