नई दिल्ली, 11 नवंबर।
राजधानी दिल्ली गत सोमवार शाम फिर धमाके से दहल उठी। लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 घायल बताए जा रहे हैं।
गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल व अस्पताल का दौरा किया। पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि धमाका शाम 6:52 बजे हुआ, जिसकी जांच एनएसजी और फॉरेंसिक टीम कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने घटना को “बेहद चिंताजनक” बताते हुए कहा कि इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि यह घटना शाम 6:52 बजे की है जब एक कार रेड लाइट पर रुकी हुई थी। विस्फोट के कारण पास खड़ी कई गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक टीम और एनएसजी कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका अचानक हुआ और आग की तेज़ लपटें उठीं। आसपास के घरों और दुकानों की खिड़कियां तक हिल गईं। एक दुकानदार ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ वह तीन बार गिरा तीन बार उठा।
घटना विवरण मीडिया स्त्रोतों से:_


