23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, ISIS से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार

Must read

गांधीनगर/गुजरात | 10 नवम्बर 2025

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वैड (ATS) ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएस के अनुसार ये तीनों आरोपी पिछले एक साल से एजेंसी की निगरानी में थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे।

तीनों आतंकियों को उस वक्त दबोचा गया जब वे हथियारों की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों युवक ISIS के नेटवर्क को भारत में सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी हैदराबाद का निवासी है। तीनों एक तय लोकेशन पर हथियारों की अदला-बदली करने पहुंचे थे, तभी एटीएस की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

गुजरात एटीएस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है, जिसमें गिरफ्तार आतंकियों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article