श्री शाह ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने “लालू और राहुल का सूपड़ा साफ” कर दिया है।
जमुई/बिहार चुनाव रैली/केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 07/11/2025
बिहार में चुनावी घमासान जारी है।बड़े स्तर के नेता,केंद्रीय मंत्री पूरी तरीके से अपनी ताकत झोंक रहे हैं।बिहार के जमुई में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार ,जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। सभा की शुरुआत उन्होंने स्थानीय देवी-देवताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर की, साथ ही घनवेरिया के पेड़े और खैरा की बालूशाही का उल्लेख करते हुए स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया।
अमित शाह ने अपने संबोधन में आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित है और प्रधानमंत्री का पद नरेंद्र मोदी के हाथों में है।
गृह मंत्री ने अपने भाषण में विकास के कई वादे किए — बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने, जमुई को पर्यटन केंद्र विकसित करने, और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि जमुई से दो एक्सप्रेसवे गुजरेंगे और यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल तथा गोला-बारूद निर्माण के कारखाने स्थापित किए जाएंगे।
शाह ने कहा कि किसानों को अब अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी और जीविका दीदियों की योजनाओं में किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी।
परिवारवाद और “जंगलराज” की राजनीति पर प्रहार करते हुए शाह ने जनता से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि “भेष बदलकर आने वाले लोग” राज्य को फिर से अपराध और भ्रष्टाचार की ओर धकेलना चाहते हैं। सभा में झाझा से दामोदर रावत, चकाई से सुमित कुमार सिंह और जमुई से श्रेयसी सिंह सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।


