36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

शिक्षा की ओर मज़बूत कदम: कांकेर में ग्रामीण छात्राओं को मिली साइकिलें

Must read

कांकेर, 7 नवंबर 2025 –

ग्रामीण बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके आत्मनिर्भर भविष्य की नींव को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और मे. दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में नरहरपुर तहसील के ग्राम दाबीपानी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कुल 70 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनके विद्यालय आवागमन को सरल और सुरक्षित बनाया जा सके। एन.एच.ए.आई. अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक शमशेर सिंह ने कहा, “बेटियां देश का भविष्य हैं, उनके लिए शिक्षा की राह को आसान बनाना हमारा कर्तव्य है। साइकिल से उन्हें न केवल स्कूल जाने में सहूलियत होगी, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित होगी।”

इस अवसर पर परियोजना कार्यान्वयन इकाई अभनपुर के टेक्निकल मैनेजर प्रखर अग्रवाल, मनीष तिवारी, संजीव कुमार सिंह और उमेश कुमार सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस पहल को स्थानीय समुदाय द्वारा अत्यंत सकारात्मक रूप से सराहा गया, जिसे ग्रामीण बेटियों के शिक्षा अधिकार और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article