36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

लालगंज, बिहार की ऐतिहासिक जनसभा:_ बृजमोहन अग्रवाल और योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार,

Must read

भाजपा को जिताने की अपील:बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है: बृजमोहन अग्रवाल

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 | लालगंज (बिहार)

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत शुक्रवार को लालगंज स्थित कॉमर्स कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के वरिष्ठ नेता व रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभा स्थल पर उमड़ी अपार भीड़ ने भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास और समर्थन को प्रदर्शित किया।

अपने संबोधन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त और समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और यही ऊर्जा भाजपा की जीत की नींव बनेगी। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार के विकास को नई गति देने की अपील की।

राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा, “तेजस्वी यादव को यदि 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी दे दिए जाएं, तब भी वे बिहार का विकास नहीं कर पाएंगे। उनके दल के शासनकाल में बिहार को ‘जंगलराज’ में झोंक दिया गया था, जिसे जनता कभी वापस नहीं आने देगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार अब भय, भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त होकर विकास के पथ पर अग्रसर है।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बिहार की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आज देश में विकास और सुशासन का नया युग आरंभ हुआ है, और बिहार को भी इस परिवर्तन यात्रा में अग्रणी भूमिका निभानी है। सभा में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा के विजय संकल्प को दृढ़ता से दोहराया और “फिर एक बार – मोदी सरकार” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article