रायपुर 36 गढ़/राज्योत्सव 1 नवंबर 2025
राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर को देखते हुए, नवा रायपुर को आज से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है।जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त दौरे के लिए नवा रायपुर को अभेद्य सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया है, ताकि कोई चूक न हो।
बल की तैनाती:
PM मोदी की सुरक्षा के लिए 30 IPS और 100 से अधिक अन्य रैंक के अधिकारियों सहित 5,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
सख्त निगरानी: एडीजी रैंक के अधिकारी सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
प्रमुख रूटों और नया रायपुर में यातायात में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
शीर्ष नेतृत्व: पूरे सुरक्षा तंत्र का जिम्मा एडीजी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी संभाल रहे हैं, जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विशेष व्यवस्था: नया रायपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। एयरपोर्ट से लेकर सत्य साईं हॉस्पिटल, विधानसभा भवन और राज्योत्सव स्थल तक PM का रूट पूरी तरह से सील रहेगा।
यातायात में बदलाव: आम जनता और भारी वाहनों के लिए वन-वे रूट और विशेष पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 1 नवंबर को नवा रायपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।यह दौरा छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर हो रहा है, जो राज्य के लिए एक यादगार पल होगा।


