दिवाली की रात लहरों पर तैरती रौशनी और उसके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना के जवानों संग दीप प्रज्वलित करेंगे
नई दिल्ली/ गोआ_ 20/10/2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।
यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का प्रतीक है — जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सटीक प्रतिक्रिया थी।
पीएम मोदी इस बार INS विक्रांत पर जवानों संग दीप जलाएँगे और मिठाई बाँटेंगे ।
2014 से लगातार मोदी हर दिवाली सीमा पर तैनात जवानों के बीच ही मनाते आए हैं — इस बार नौसेना के “व्हाइट यूनिफॉर्म हीरोज़” संग।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की —“इस त्यौहार पर स्वदेशी अपनाएँ, देश के 140 करोड़ लोगों की मेहनत का सम्मान करें”।
देशभर में एलओसी से जैसलमेर तक सुरक्षा बलों ने अपनी अलग दिवाली मनाई — सैनिक चौकियों पर दीप, मिठाई और मातृभूमि के प्रति निष्ठा का प्रदर्शन ।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की थी।यह कार्रवाई गैर-सैन्य लेकिन निर्णायक थी।
त्योहार की उमंग के बीच श्री मोदी ने आज सुबह X पर संदेश साझा किया, लिखा—हर देशवासी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए, यही दिवाली का संदेश है।


