अयोध्या दीपावली/ उत्तरप्रदेश_19/10/2025
अयोध्या में दीपावली के अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में इस बार रिकॉर्ड 26 लाख दीप जलाए गए। हालांकि इस आयोजन की भव्यता के बीच एक बड़ी राजनीतिक चर्चा ने जोर पकड़ लिया है—राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इस समारोह से नदारद रहे। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की भी अनुपस्थिति ने सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला मौका है जब इस स्तर के महत्वपूर्ण चेहरे दीपोत्सव से दूर रहे हैं।
सूत्रों का दावा: विज्ञापन में नाम नहीं होने से उप मुख्यमंत्री नाराज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने अयोध्या का दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया। इसकी वजह बताए जा रहे हैं सरकारी विज्ञापन, जिसमें दीपोत्सव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को तो जगह दी गई, लेकिन दोनों डिप्टी सीएम के नाम तक नहीं थे। इसे उन्होंने अपनी अनदेखी और राजनीतिक अपमान के रूप में लिया।
राजनीतिक तीर: अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बीजेपी को घेरते हुए तंज कसा। उन्होंने पूछा कि क्या अब यूपी में डिप्टी सीएम का पद नाम मात्र रह गया है? उन्होंने लिखा कि विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों का नाम होना, लेकिन उप मुख्यमंत्रियों का न होना, यह दिखाता है कि पार्टी के भीतर भी मतभेद गहरे हैं। उन्होंने बीजेपी पर ‘वर्चस्ववादी सोच’ और ‘अपनों की भी न होने’ का आरोप लगाया।
सवालों में घिरा दीपोत्सव, क्या सत्ता के अंदरूनी समीकरण बदल रहे हैं?


