36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

मैहर के अमरपाटन में पटाखा बाजार में आग, 2 दुकानें खाक

Must read

मैहर/अमरपाटन कस्बा/19/10/2025

मैहर के अमरपाटन कस्बे में लंका मैदान स्थित पटाखा बाजार में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। घटना में 2 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि आसपास की 6 अन्य दुकानों के पटाखे भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक द्वारा जलाया गया मिसाइल नुमा पटाखा (रॉकेट) पास की दुकान में गिरा, जिससे आग भड़क उठी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पटाखा चेक करना पड़ा भारी, लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अग्रवाल पटाखा दुकान के संचालक और उनके एक मित्र ने दुकान के सामने ही पटाखा चेक करने के लिए रॉकेट जलाया था। उसकी चिनगारी पास की दुकान में जा गिरी, जिससे आग फैल गई। हादसे में राम नारायण द्विवेदी और अक्षय अग्रवाल की दुकानें पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा 6 दुकानों के लाखों रुपए के पटाखे भी जलकर राख हो गए। प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से लगाए गए बाजार में प्रत्येक दुकान को सीमित मात्रा में पटाखे रखने की अनुमति दी गई थी, फिर भी आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ नहीं कर सका।

दमकल की तत्परता से फैली आग पर काबू, प्रशासन सख्त
आग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन दमकल वाहन ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर एसडीओपी ख्याति मिश्रा, तहसीलदार आर. डी. साकेत सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे ने त्योहारों के सीजन में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article