28.2 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा ऐलान: 15 नवंबर से ₹3100 की दर पर धान खरीदी शुरू

Must read

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025:_मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी पर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस निर्णय से 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा

खरीदी के मुख्य बिंदु:_₹3100 प्रति क्विंटल
शुरुआत 15 नवंबर 2025 समाप्ति 31 जनवरी 2026
सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ ।

किसानों के लिए बड़ी सुविधाएँ
तेज भुगतान: धान बेचने के 6 से 7 दिनों के भीतर भुगतान।

ऑनलाइन टोकन: ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से किसान अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन टोकन काट सकेंगे, जिससे लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

अनिवार्य ई-केवाईसी: डुप्लीकेशन रोकने के लिए ई-केवाईसी के साथ किसान पंजीयन अनिवार्य (अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025)।

बायोमैट्रिक खरीदी: वास्तविक किसानों से खरीदी सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक तरीका अपनाया जाएगा।

धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त निगरानी
कंट्रोल सेंटर: अवैध पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) और कालाबाजारी रोकने के लिए मार्कफेड कार्यालय में इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित होगा।

सीमावर्ती सख्ती: सीमावर्ती राज्यों से अवैध आवक रोकने के लिए विशेष चेकिंग दल गठित होंगे।
समितियों को प्रोत्साहन: शून्य सुखत (Zero Shrinkage) लाने वाली समितियों को ₹5 प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस वर्ष केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 73 लाख मीट्रिक टन चावल का लक्ष्य दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article