बेमेतरा | राजीव भवन, बेरला रोड/08/10/2025
आज कांग्रेस ने बेमेतरा के राजीव भवन में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की। कार्यक्रम में बेमेतरा के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एआईसीसी के पर्यवेक्षक और सांसद श्यामकुमार दौलत बारर्वे रामटेक महाराष्ट्र ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार अध्यक्ष का चयन जनता की सहभागिता और कार्यकर्ताओं की सहमति से होगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
राय मशवरा से जिला अध्यक्ष का चयन
पत्रकारों के सवालों पर श्री बारर्वे ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस प्रक्रिया में हर आम कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय जनता की राय लेगी। उन्होंने माना कि वोट बैंक तो मौजूद है लेकिन कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की ज़रूरत है, और इसी उद्देश्य से यह बदलाव लाया जा रहा है।
एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वर्तमान जिला अध्यक्ष को हटाने का निर्णय पार्टी हाईकमान और संगठनात्मक नीतियों पर आधारित है। “कौन बनेगा, यह राय मशवरे के बाद तय होगा,” उन्होंने कहा।
मीडिया व अभिव्यक्ति पर टिप्पणी
श्री बारर्वे ने मीडिया की स्वतंत्रता के विषय में कहा कि आज अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी नहीं दी जा रही। “आप जो लिखते हैं, उसे आगे वही रूप दिया जाता है जो सरकार को पसंद हो,” उन्होंने पत्रकारों को बताया।
उन्होंने कांग्रेस की 140 वर्ष पुरानी विरासत, दो प्रधानमंत्रियों की शहादत और राहुल गांधी के “राजा नहीं, सेवक” वाले कथन का उल्लेख किया।
प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ज्योत्सना महंत (सांसद कोरबा), विधायक दिलीप लहरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, महामंत्री ललित विश्वकर्मा,जोगेंद्र छाबड़ा ,सुरेंद्र तिवारी, मनोज शर्मा,शत्रुहन साहू, दिनेश पटेल,नवीन ताम्रकार,रवि रजक,सुमन गोस्वामी सहित कई कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी व कांग्रेस महिला कांग्रेस पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में नेताओं ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए संगठन सृजन अभियान को जनता तक पहुंचाने और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
प्रेस वार्ता :_कांग्रेस की जिला संगठन सृजन अभियान:_सांसद श्यामकुमार दौलत बारर्वे


