23.1 C
Raipur
Friday, September 25, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

Must read

रायपुर, 8 अक्टूबर 2025 —

छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेविका को उनके सेवा और समर्पण कार्यों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है।

यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बनी है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सम्मान पर लखनी साहू को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाजहित में किया गया उनका योगदान इस बात का प्रमाण है कि जब युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं, तो सकारात्मक परिवर्तन अवश्य होता है।

उन्होंने आगे कहा कि लखनी साहू की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने और उन्हें समाज निर्माण के कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रयासरत है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article