36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

विधायक सुनील सोनी का दो दिवसीय कार्यक्रम: जनसेवा और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ

Must read

रायपुर (छत्तीसगढ़, दक्षिण विधानसभा), 06/10/2025—

रायपुर (छत्तीसगढ़) — विधायक सुनील सोनी ने अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मछुआ समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं, जो समाज के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद थे।

विधायक सुनील सोनी ने भाठागांव के पदमशाली समाज भवन में आयोजित सम्मान समारोह में माताओं-बहनों को बनारसी साड़ी वितरित की। उन्होंने समाज के नए भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये भी प्रदान किए, जिस पर समाज के लोग आभार व्यक्त किए।

सुनील सोनी ने कहा कि नए भवन के बनने से भविष्य में समाज के कार्यक्रम और भी भव्य और सुविधाजनक होंगे। उन्होंने सभी समाज साथियों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article