“आईटीआई छात्र आत्मनिर्भर भारत की कार्यशालाएं: पीएम मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह 2025 में टॉपर्स को सम्मानित किया”
नई दिल्ली/विज्ञान_भवन 04/10/2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम ने कौशल दीक्षांत समारोह 2025 के दौरान 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का भी अनावरण किया।
कार्यक्रम के दौरान पटना से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कौशल दीक्षांत समारोह 2025 के दौरान युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का भी अनावरण किया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:_प्रधानमंत्री ने PM-SETU योजना शुरू की, जिसके तहत देश भर के 1,000 सरकारी ITI को उन्नत बुनियादी ढांचे, आधुनिक ट्रेड्स, डिजिटल लर्निंग और इनक्यूबेशन सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
प्रत्येक “हब” ITI चार “स्पोक” ITI से जुड़ा होगा, जो उद्योग की मांग के अनुसार प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगा। इसमें विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक का सहयोग भी शामिल है।
1,200 वोकैशनल स्किल लैब्स का उद्घाटन किया गया, जिन्हें 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में स्थापित किया गया है। ये लैब्स आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगी।
बिहार पर विशेष जोर दिया गया:_जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बिहार में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नया कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।
बिहार के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत लगभग पांच लाख स्नातक युवाओं को दो वर्ष के लिए 1,000 रुपये मासिक भत्ता और निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का पुनः डिज़ाइन किया गया है, जो 4 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण प्रदान करेगी। इस योजना के तहत अब तक 3.92 लाख से अधिक छात्रों ने 7,880 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण प्राप्त किए हैं।
बिहार युवा आयोग का भी उद्घाटन किया गया:_यह 18 से 45 वर्ष के युवा लोगों के लिए एक वैधानिक आयोग है।यह कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बड़ी एवं प्रभावशाली पहल साबित होगा।
पीएम मोदी का संदेश:_प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कौशल और ज्ञान की भूमि है और कौशल को अब सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ITI छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ITI छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह की परंपरा शुरू की है, जो इस बात का प्रतीक है कि भारत में कौशल विकास को कितना महत्व दिया जाता है। उन्होंने श्रम को सम्मान देने पर जोर दिया, जिससे काम करने वालों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।


