31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

मोदी @75: संघ प्रचारक से प्रधानमंत्री तक का सफर

Must read

भारत के पीएम का जन्मदिन देश हित पर जनकल्याण से जुड़ा हर वर्ष नई योजनाओं के साथ

नई दिल्ली, 17 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने बचपन से ही राष्ट्रहित और समाजसेवा को अपना ध्येय बना लिया था। यही वजह है कि उनका हर जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ा होता है।

संघ प्रचारक से राष्ट्रीय नेता तक का सफर
नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं से शुरू हुआ। 1971 में उन्होंने घर छोड़कर पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में अपना जीवन संघ को समर्पित कर दिया। 1987 में भाजपा से औपचारिक रूप से जुड़े और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया।
गुजरात की राजनीति में उनकी मेहनत रंग लाई और 2001 में वे राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद गुजरात मॉडल को राष्ट्रीय पहचान मिली और 2014 में वे भारत के प्रधानमंत्री बने।

प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियां
नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व तीन लगातार कार्यकाल तक संभालकर इतिहास रच दिया है। उनके कार्यकाल में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बने।

जनसेवा से जुड़ा हर जन्मदिन
प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को हमेशा समाज और सेवा से जोड़ते रहे हैं। इस बार भी वे मध्य प्रदेश के धार जिले में रहेंगे और ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ तथा ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ करेंगे।

देशभर से शुभकामनाओं की बौछार
प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू, योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर मोदी को लाखों संदेश मिल रहे हैं।

मोदी मैजिक का असर
75 वर्ष की उम्र में भी प्रधानमंत्री मोदी देशभर में जनता से सीधा संवाद और विकास की गति बनाए रखने में सक्रिय हैं। उनका सफर एक साधारण स्वयंसेवक से विश्व राजनीति के मजबूत नेता तक का है। यही कारण है कि उनका जन्मदिन भी जन-उत्सव में बदल जाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article