36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी : बेमेतरा पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Must read

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पाँच आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया।

बेमेतरा, 14 सितम्बर 2025।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना चंदनू और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम मऊ में दबिश देकर पाँच आरोपियों को हिरासत में लिया है।


कैसे हुई कार्रवाई


ग्राम मऊ में बाहरी लोगों के आकर खेतों में जुआ खेलने और संदिग्ध गतिविधियाँ करने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। 13 सितम्बर को मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पूछताछ में आरोपियों का व्यवहार आक्रामक पाया गया और संज्ञेय अपराध की आशंका पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी


राजकुमार सिंह (60), निवासी तारबहार नाका, बिलासपुर।
विवेक गोले (36), निवासी दयालबंद वार्ड 40, बिलासपुर।
संतोष सोनकर (44), निवासी कलबला चौक वार्ड 34, बिलासपुर।
बिरेन्द्र आंठले (49), निवासी जालबद वार्ड 33, बिलासपुर।
अफजल खान (34), निवासी वार्ड 44, सरकण्डा, बिलासपुर।
इन पाँचों पर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ पहले से भी बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक एवं जुआ एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।


एसएसपी का संदेश


एसएसपी साहू ने कहा कि—
“जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थ, जुआ, सट्टा, गुंडागर्दी और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।”


जनसहयोग की अपील


बेमेतरा पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (नंबर 94791-92013) पर दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


टीम का योगदान


इस कार्रवाई में एसडीओपी बेरला विनय कुमार, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू एएसआई द्वारिका प्रसाद देशलहरे सहित पुलिस बल की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article