23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें पोषण माह का शुभारंभ

Must read

एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर राष्ट्रीय स्तर का सबसे बड़ा अभियान

नई दिल्ली, 14 सितम्बर 2025 (PIB Delhi):

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें पोषण माह की शुरुआत करेंगे। यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को मज़बूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल होगी।

अभियान का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय करेंगे। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में गैर-संचारी रोग, कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल रोग और मातृ स्वास्थ्य की जाँच व उपचार की व्यवस्था रहेगी।

आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह और MY Bharat के स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ेंगे। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और केंद्रीय संस्थानों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, दंत और अन्य विशेषज्ञ सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

अभियान के दौरान रक्तचाप, शुगर और मोटापा की जाँच, कैंसर स्क्रीनिंग, एचबी टेस्ट, आयरन सप्लीमेंट वितरण, टीबी जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग, प्रसवपूर्व देखभाल और टीकाकरण जैसी सेवाएँ दी जाएंगी। साथ ही पोषण परामर्श, संतुलित आहार प्रदर्शन, मासिक धर्म स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।

रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ई-रक्तकोष और MyGov प्लेटफ़ॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर का अभियान चलेगा। योग व आयुर्वेद जैसी आयुष सेवाएँ भी शामिल की जाएंगी।

कई मंत्रालयों और संस्थानों के सहयोग से यह पहल प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत–सशक्त भारत और 2047 तक विकसित भारत के विज़न को आगे बढ़ाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article