कांग्रेस पर निशाना, पूर्वोत्तर के सम्मान और 1962 युद्ध का किया जिक्र
दरांग (असम)।14/09/2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के दरांग जिले में अपने पूर्वोत्तर दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 18,530 करोड़ रुपये की औद्योगिक और आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
मोदी बोले – गालियां सह सकता हूं, पर मां और सपूतों का अपमान नहीं
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मां कामाख्या के आशीर्वाद से मैं पहली बार असम आया हूं। जन्माष्टमी पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।”
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि “भगवान शिव का भक्त होने के नाते मैं गालियों का जहर पी जाता हूं, लेकिन मां और महान सपूतों का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता।”
भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने पर कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने याद दिलाया कि जब गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया गया था तो कांग्रेस नेतृत्व ने तंज कसा था, जिसे असम और पूर्वोत्तर का अपमान बताया।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास को नई रफ्तार दे रही है और पूर्वजों के सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्यरत है।
असम दौरे में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, पूर्वोत्तर के सम्मान की बात दोहराई
अपने संबोधन में उन्होंने 1962 के चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय के तत्कालिक प्रधानमंत्री के बयान ने पूर्वोत्तर के लोगों के दिलों में गहरी चोट पहुंचाई थी, जो अब तक भरी नहीं है।


