23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

बेमेतरा में गूंजा जनसैलाब: “गाय माता को दो राज्यमाता का दर्जा”ज्ञापन नही लेने आया कलेक्टर

Must read

ज्ञापन देने पहुंचे जन सैलाब कलेक्टर के नहीं आने पर रायपुर जबलपुर मार्ग पर चक्का जाम करने बैठे

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ |11।09।2025

आज बेमेतरा की सड़कों पर एक ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने हाथों में बैनर, झंडे और नारों के साथ जबरदस्त रैली निकाली। मुख्य मार्ग, हर चौक पर एक ही आवाज़ गूंज रही थी—

बेमेतरा जिले के सिंघोरी चौक से लेकर कलेक्टोरेट तक आज एक विशाल रैली और आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संत श्री मज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती ने किया। रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार से गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करने और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कानून बनाने की मांग करना था।


👉 “गौ हत्या बंद करो!”
👉 “गाय माता को राज्यमाता घोषित करो!”
👉 “सनातन धर्म अमर रहे!”
इस रैली का नेतृत्व कर रहे संत श्री मज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती ने सिंघोरी चौक की आमसभा में जोशीले अंदाज़ में कहा—
“गाय कोई साधारण पशु नहीं, वह हमारी संस्कृति की धड़कन है। उसके बिना धर्म अधूरा है। जब मोर और बाघ के लिए कानून बन सकते हैं, तो गौमाता के लिए क्यों नहीं? सरकार सुन ले—गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे!”
उन्होंने भीड़ से सवाल करते हुए पुकारा—
“क्या हमारे वेद-शास्त्रों ने गाय को माता नहीं कहा? क्या गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास नहीं है? जब गाय को माता माना है, तो सरकार उसे मात्र पशु की श्रेणी में क्यों रख रही है?”
सभा स्थल जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित जनसमूह ने कलेक्टोरेट तक पैदल मार्च किया और वहां पहुंचकर कलेक्टर रणबीर शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
अन्य वक्ताओं ने भी सरकार पर सीधा दबाव डालते हुए कहा—
“आदमी के भंडारे बंद करो, गाय को मुंह निवाला दो। आदमी कभी तृप्त नहीं होता, लेकिन गाय का भंडारा करने से दूध-दही-घी की गंगा बहेगी।”
रैली के दौरान हर चौक-चौराहे पर जनता ने एक ही स्वर में कहा—
“अब और नहीं सहेंगे! गाय माता का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा! छत्तीसगढ़ की धरती पर गौहत्या पूरी तरह बंद होनी चाहिए।”

👉 “छत्तीसगढ़ में फूटा जनाक्रोश: मोर-बाघ को मिला राजकीय संरक्षण, तो गाय को क्यों नहीं? जबकि गाय देती है उत्कृष्ट पुष्टिक द्रव्य”

भारी भीड़ और जन सैलाब के साथ श्रीमद् ज्योतिर्मयानंद जी पहुंचे कलेक्टर कार्यालय वहां पूरी भीड़ को रोक दी गई।एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को आधिकारिक रूप से सरकार तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज प्रांतीय उपाध्यक्ष लेखमणि पांडेय, सर्वधर्म जिलाध्यक्ष शत्रुहन साहू,
जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, गोवंश रक्षा समिति के हरीश चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article