36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

चलती ट्रेन में यात्रियों पर हमला: रील बनाने के लिए किया गया हादसा, भोजपुर में दो युवक गिरफ्तार

Must read

भोजपुर/भारत:_ 01 अगस्त।
आजकल मोबाइल का फैशन तो चल ही रहा है साथ ही यह गंभीर नशे के तरफ बढ़ गया है।हर आदमी आज मोबाइल से हर जगह रील और वीडियो बनाकर फ्लैश करना चाहता है । कई जगह तो हाई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर एग्जाम देने तक बैठ जाते हैं। इस कारण अधिकांश रील बनाने के मामलों से विवाद की स्थिति पैदा हो जा रही है।
हालिया एक घटना सामने है,,
भोजपुर ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चलती ट्रेन में यात्रियों पर हमला किया गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हमला लूटपाट या व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किया गया था। यह घटना सामने आने के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।
RPF ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, चलती ट्रेन में यात्रियों पर यह हमला सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए किया गया था। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। उन आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की घटनाएँ न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं बल्कि रेलवे कानून का गंभीर उल्लंघन भी हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना RPF या रेलवे हेल्पलाइन पर दें, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article