बैलाडीला में खनन का मलबा जंगल तक फैला, NMDC के जीएम पर वन विभाग ने दर्ज कराया प्रकरण

Must read

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला खनन क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान को लेकर NMDC प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वन विभाग ने कंपनी के महाप्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। विभाग का आरोप है कि खनन के दौरान निकला मलबा निर्धारित सीमा से बाहर फैलकर सुरक्षित वन क्षेत्र तक पहुंच गया, जिससे जंगल को नुकसान हुआ है।

वन विभाग ने 10 करोड़ रुपये की वसूली के लिए जारी किया नोटिस

मामला बैलाडीला के डिपॉजिट नंबर 14 का है। यहां खुदाई से निकला अनुपयोगी मलबा तय स्थान से बाहर निकलकर धीरे-धीरे जंगल के हिस्से में फैल गया। वन विभाग के अनुसार, यह गतिविधि निर्धारित सीमा और नियमों के विपरीत है।विभाग का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के बाद 6 से 7 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, पास के डिपॉजिट-11सी में करीब तीन हेक्टेयर जंगल को हुए नुकसान के एवज में 10 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए NMDC को नोटिस जारी किया जा रहा है।

तीन किलोमीटर तक फैला मिला मलबा

शुरुआत में कंपनी की ओर से मलबे का फैलाव कम दूरी तक होने की बात कही गई थी। हालांकि, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब माप लिया तो स्थिति अलग सामने आई। विभाग के मुताबिक, मलबा करीब तीन किलोमीटर लंबी पट्टी में फैल चुका है। इसकी चौड़ाई भी काफी अधिक बताई गई है।

NMDC के जीएम एचआर सुधांशु वर्मा निलंबित

किरंदुल परियोजना में वेस्ट माइनिंग और उससे जुड़े पर्यावरणीय नुकसान के विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर कार्रवाई की है। किरंदुल परियोजना में पदस्थ जनरल मैनेजर (एचआर) सुधांशु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।24 नवंबर 2026 को जारी निलंबन आदेश के बाद खनन परियोजना से जुड़ा मामला फिर चर्चा में आ गया है। अब वन विभाग की कार्रवाई, संभावित जुर्माने और बकाया राशि की वसूली को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article