सत्ता का परिसीमन दिख गया, जनता के दर्द की सीमा कब दिखेगी?
डिजिटल डेस्क- 28 नवंबर 2026
जन चौपाल 36 : खबर पंच
(एक सामान्य, सहज और जमीनी पत्रकारिता में — जहाँ बात सीधी है, चुभती भी है और आम आदमी के बीच से निकली लगती है।)
सियासत में कॉरपोरेट दखल और परिसीमन का हिसाब
ज्वाला सिंह: ज्योतिपति जी, आजकल की राजनीति देखकर लगता ही नहीं कि यह जनता की सेवा है, बल्कि किसी बड़ी कॉरपोरेट कंपनी का विस्तार हो रहा है।
परिसीमन बिल को लेकर जिस तरह सत्ता पक्ष सक्रिय है इससे तो ऐसा लगता है की यह गंभीर जनहित का मुद्दा है और विपक्ष की तरफ से सांसदों को 150 करोड़ रुपये तक के ऑफर की बातें सामने आ रही हैं, उससे साफ दिखता है कि सियासत में पैसे और ताकत का खेल किस स्तर पर पहुंच गया है।
ज्योतिपति: सही कह रहे हो ज्वाला। यही तो जनता की सरकार है इसमें तुम्हे जनता की भलाई से ज्यादा नेता की मलाई क्यों दिख रही है।सच्चाई क्या है, यह तो जांच और वक्त ही बताएगा, लेकिन चर्चाओं ने माहौल जरूर गरमा दिया है।
अभी 543 सांसदों के साथ ही देश में राजनीतिक खींचतान और उठापठक की राजनीति कम नहीं है, ऐसे में जब सीटों की संख्या बढ़ेगी तो व्यवस्था और जनता के बीच की दूरी का क्या होगा, यह बड़ा सवाल है।
ज्वाला सिंह: तो देश को क्या राजनीति का अखाड़ा बनाने का विचार चल रहा है, जिसमें सब ताल ठोकर खड़े रहेंगे। ज्योतिपति जी, यह नेताओं की चाल है और जनता के लिए एक बड़ा जाल है जैसे तालाब में बहुत ज्यादा मछलियां हो जाती है तो उसे पकड़ने के लिए मछुआरा जाल डालता है।
फिर क्या व्यापार होता है और मछली बाजार होता है।जब सब कुछ कॉरपोरेट ढर्रे पर ही चलना है, तो फिर क्यों न देश को चार जोन में बांटकर चार ‘सीईओ’ बैठा दिए जाएं?
कम से कम तस्वीर साफ तो रहेगी कि देश कर्ज में है, आम लोग महंगाई से जूझ रहे हैं युवा सड़कों पर है और नेता अपने धुन में और राजनीति अपना उधेड़बुन में कारोबार संभाल रही है।
दोनो की नजरें एक शून्य की दिशा पर टिक जाती है,चौपाल पर ज्योतिपति और ज्वाला सिंह मीडिया के जरिए दिनभर की खबरों का ताना-बाना देख रहे होते हैं।
“ज्योतिपति जी, आजकल की राजनीति देखकर लगता है कि सेवा-भाव पीछे छूट गया है और कॉरपोरेट का कारोबार आगे आ गया है। परिसीमन बिल को लेकर सत्ता पक्ष पूरी ताकत लगा रहा है।
ज्वाला सिंह का स्वर थोड़ा और तीखा हुआ, “इतना ही नहीं ज्योतिपति जी, आजकल तो राजनीति में भी ‘पैकेज’ चलने लगा है क्या? सत्ता पक्ष से मुख्यमंत्रियों और सांसदों को एक पैकेज थमा दिया जाता होगा कि इस पर काम करो, परफॉर्मेंस दिखाओ।
मगर यह परफॉर्मेंस संसद या विधायक के हिसाब-किताब की होती है, आम जनता के काम की नहीं। जनता तो रोजमर्रा की जिंदगी में महंगाई, बेकारी और बेरोजगारी की मार झेल रही है, उसी को अपनी असल कसौटी मानती है।”
ज्योतिपति ने कहा।
ज्वाला सिंह ने सिर हिलाते हुए कहा, “और उस पर यह वीआईपी संस्कृति क्या करती है जब किसी विधायक या मंत्री का काफिला निकलता है, तो सिक्स लेन सड़कों पर भी सन्नाटा पसार दिया जाता है और आम आदमी को किनारे खड़ा कर दिया जाता है। लोग भूल जाते हैं कि वह मंत्री या विधायक भी उसी आम आदमी के वोट से बना हुआ प्रतिनिधि है, कोई अलग प्रजाति का नहीं।”
छोड़ो ज्वाला यह राजनीति है ,नेता, मंत्री और विधायक के काफिले की गति के सामने जनता की गति क्या है कुछ नहीं है दुर्गति है। अब समझे तुम कि नेता अपने वाहन की गति अपना विकास देख रहे हैं,जनता रुक जाए जहां हैं,सड़क पर है सड़क पर खड़े हो जाएं और तमाशा देखें।
- Advertisement -![spot_img]()
- Advertisement -![spot_img]()