बेमेतरा, 25 नवंबर 2026 /
शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय, बेमेतरा में अग्निवीर वायु की चयन प्रक्रिया पर प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 800 छात्राएं उपस्थित रहीं।
इस दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु योजना के अंतर्गत शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड, ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा मानक एवं संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही छात्राओं को अग्निवीर वायु को मिलने वाले वेतन, भत्तों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। अग्निवीर बनने के बाद मिलने वाले विभिन्न अवसरों एवं करियर की संभावनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस संवादात्मक सत्र से छात्राओं की भारतीय वायुसेना में करियर को लेकर कई शंकाएं दूर हुईं और उनमें अनुशासन, साहस एवं समर्पण के साथ देश सेवा करने की प्रेरणा जागी।
विद्यालय प्रबंधन ने मार्गदर्शन के लिए टीम का आभार व्यक्त किया।
अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया पर व्यापक जागरूकता अभियान, 800 छात्राओं ने लिया भाग
