जन चौपाल 36 | समाचार- 18 नवंबर 2026
बेमेतरा।
जन चौपाल 36 को मिली खबर के अनुसार पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है ,जिसमें जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दाढ़ी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना दाढ़ी पुलिस ने धारा 138 NIA के प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के तहत फरार चल रहे ओम नारायण साहू (25 वर्ष), पिता बिसाहू राम साहू, निवासी ग्राम भंवरदाह, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा को पकड़ा। पुलिस ने वारंट की तामिली कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, प्रधान आरक्षक सखाराम टंडन, पंकज सिंह तथा आरक्षक रोहित धुर्वे, संजय चंद्राकर और रतन श्रीवास सहित थाना दाढ़ी के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर पर /जन चौपाल 36 की नजर
इस कार्रवाई को जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की इस तरह की लगातार कार्रवाई से कानून से बचकर घूम रहे अपराधियों और वारंटियों में दहशत का माहौल बनेगा।
साथ ही जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच भी हड़कंप मचेगा। पुलिस की इस मुहिम से यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि कानून से बचना आसान नहीं है और अपराध या न्यायालयीन कार्रवाई से बचकर लंबे समय तक फरार रहने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
