बेमेतरा, 15 नवंबर 2026
आरोपी के कब्जे से 45 पौवा यूनिक देशी मदिरा प्लेन शराब (8,100 ml), कीमत करीब 3,600/- रुपये जप्त।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थों, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब के एक प्रकरण में एक आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।
इसी क्रम में दिनांक 14 नवंबर 2026 को थाना दाढ़ी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठौतिया में झुलेलाल चंद्राकर उर्फ दीपक चंद्राकर बिक्री हेतु अपने घर के सामने परछी में अवैध रूप से शराब रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखी शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।
इसी क्रम में आरोपी झुलेलाल चंद्राकर उर्फ दीपक चंद्राकर पिता प्रदीप चंद्राकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कठौतिया, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा के कब्जे से 45 पौवा यूनिक देशी मदिरा प्लेन शराब (8,100 ml), कीमत करीब 3,600/- रुपये जप्त कर थाना दाढ़ी में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
साइबर सेल एवं थाना दाढ़ी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
पूरी कार्यवाही में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, सखाराम टंडन, साइबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक यशवंत यादव, संतोष धीवर, थाना दाढ़ी से आरक्षक रोहित धुर्वे, रतन श्रीवास सहित थाना दाढ़ी एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
