बेमेतरा, 13 नवंबर 2026
बेमेतरा में हुई है बड़ी गिरफ्तारी ,पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही पांच नाबालिक हैं उन्हें किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।
बेमेतरा के नयापारा में घर में घुसकर अश्लील गाली, जान से मारने की धमकी और दरवाजा व मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रार्थी के अनुसार पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रार्थी नागेश साहू निवासी वार्ड 15 नयापारा बेमेतरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 नवंबर की रात खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 1 बजे मोहल्ले के कुछ लोग एकमत हिंसक रूप से उनके घर के पास आए और चिल्ला-चिल्लाकर गालियां देने लगे।
आरोप है कि आरोपियों ने राड से घर के दरवाजे को तोड़ दिया और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही मोहल्ले के ही एक अन्य व्यक्ति मोनू यदु के घर के दरवाजे में भी तोड़फोड़ की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखेन्द्र साहू, गौरव साहू, मोनिश साहू, अभिषेक साहू, देवेन्द्र उर्फ देव निषाद, लक्की उर्फ प्रिंस यादव, साहिल रिजवी, मुकेश गुप्ता, ध्वज शर्मा, ध्वनि शर्मा, माधव शर्मा, नरसिंग यादव और राकेश उर्फ राहुल यादव को गिरफ्तार किया।
इनके साथ ही 5 विधि से संघर्षरत बालकों को भी किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपियों से क्या-क्या जब्त हुआ?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 धारदार वस्तु, स्टील का पाइप, बांस का डंडा और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।
प्रकरण में आगे भी धाराएं जोड़ी गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
