21.1 C
Raipur
Sunday, November 1, 2026

1 नवंबर से बदल गए कई जरूरी नियम, टोल पास से लेकर मोबाइल कॉल और पेंशन तक पड़ेगा असर

Must read

 Rule Change From 1 November: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों से जुड़े कई नियमों में बदलाव लागू हुए है। इनका असर वाहन चालकों, कारोबारियों, मोबाइल उपभोक्ताओं और पेंशन पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ सकता है। नए बदलावों में सालाना टोल पास, GST रिटर्न प्रक्रिया, शराब की खरीदारी में डिजिटल भुगतान और मोबाइल पर कॉलर का नाम दिखाने जैसी सुविधाएं शामिल है। आइए जानते है नवंबर से जुड़े इन प्रमुख बदलावों के बारे में।

1. 1,500 रुपये में सालाना टोल पास की सुविधा

टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए 1,500 रुपये का सालाना पास शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इसका लाभ टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र स्थानीय वाहन मालिक उठा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय लोगो को बार-बार टोल शुल्क चुकाने से राहत देना है।

2. GST रिटर्न प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी

GST से जुड़े नियमों में भी बदलाव की दिशा में कदम उठाए जा रहे है। प्रस्तावित व्यवस्था में टैक्स रिफंड की प्रक्रिया सरल करने और कारोबारियों के लिए दस्तावेजी औपचारिकताएं कम करने पर जोर दिया जा रहा है। सालाना 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए नई रिटर्न व्यवस्था लागू करने की योजना भी बताई गई है।

3. तमिलनाडु में महंगी शराब के लिए डिजिटल भुगतान जरूरी

तमिलनाडु में शराब की खरीदारी को लेकर भुगतान का नया नियम लागू किया गया है। TASMAC के प्रावधान के अनुसार, 1,000 रुपये से अधिक कीमत वाली शराब की बोतल खरीदने पर डिजिटल भुगतान करना अनिवार्य होगा। यानी तय सीमा से महंगी शराब की खरीद पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

4. अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम

मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए CNAP यानी कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा के तहत अनजान नंबर से फोन आने पर मोबाइल स्क्रीन पर कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाई दे सकेगा। इसका उद्देश्य फर्जी कॉल, धोखाधड़ी और अनचाही कॉल की पहचान करने में मदद करना है।

5. पेंशन पाने वालों को जमा करना होगा जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनभोगियों के लिए नवंबर का महीना महत्वपूर्ण है। उन्हें अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। इसकी सामान्य अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है। वहीं, 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

नवंबर में इन बदलावों पर रखें नजर

टोल पास, GST, डिजिटल भुगतान, मोबाइल कॉलर पहचान और पेंशन से जुड़े ये बदलाव अलग-अलग वर्ग के लोगो को प्रभावित कर सकते है। ऐसे में वाहन मालिकों, कारोबारियों और पेंशनभोगियों को अपने से जुड़े नियमों की जानकारी रखनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article