23.1 C
Raipur
Tuesday, October 20, 2026

पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Must read

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 20 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10:52 बजे से शुरू होकर रात 12:50 तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. मंगलवार को सुबह 6:29 बजे सूर्योदय और शाम 5:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 2:16 बजे चंद्रोदय और रात 1:39 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. मंगलवार रात 12:49 बजे तक शूल योग रहेगा. शूल योग एक अशुभ योग माना जाता है.

अभिजीत मुहूर्त का समय

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभाव या दोष स्वतः नष्ट हो जाते हैं. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर रहते हैं, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

अमृतकाल

मंगलवार को सुबह 6:34 से 8:20 बजे तक अमृतकाल रहेगा. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article