08 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन – बेमेतरा कांग्रेस का जिला स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ’ पैदल मार्च
बेमेतरा – 06 अक्टूबर 2026
SIR में कथित अनियमितताओं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक पदयात्रा। समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार
समय: दोपहर 12:30 बजे
मार्ग: पुराना कांग्रेस भवन → राम मंदिर प्रांगण → गांधी चौक, बेमेतरा
कार्यक्रम: पैदल मार्च, विरोध प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘लोकतंत्र बचाओ आंदोलन’ के तहत जिला स्तरीय पैदल मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक-मंडल-बूथ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, खेल प्रकोष्ठ, जनपद सदस्य, पार्षदगण एवं समस्त प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।
जन चौपाल 36 का विशेष साक्षात्कार
जन चौपाल 36: जिला अध्यक्ष जी, इस आंदोलन का उद्देश्य क्या है?
आशीष छाबड़ा (जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा):
“यह कोई साधारण समस्या नहीं है, यह एक गंभीर संवैधानिक संकट है। लोकतंत्र देश की आत्मा है निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सच्चा उद्देश्य है, और उस आत्मा का शरीर मुख्य चुनाव आयुक्त का पद होता है। जब शरीर ही खराब हो जाए, तो इस्तीफे की मांग करना पूरी तरह जायज है।
हमने सुप्रीम कोर्ट और संसदीय जांच दोनों के विकल्प खुले रखे हैं, लेकिन जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर बने रहेंगे, तब तक चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास नहीं बन सकता। इसलिए सड़क आंदोलन जनता की आवाज़ बुलंद करने का एक लोकतांत्रिक माध्यम है, न कि संस्थाओं के खिलाफ। “
मंगत साहू (अध्यक्ष, किसान कांग्रेस कमेटी बेमेतरा)
“हमारी मांग स्पष्ट है — ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, ताकि चुनाव आयोग फिर से अपनी स्वतंत्र और निष्पक्ष छवि बहाल कर सके। “
ललित विश्वकर्मा (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा)
“हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लगातार संसद से सड़क तक इस मुद्दे को उठा रहे हैं। गूंगे-बहरे बीजेपी सरकार को जगाने के लिए इस तरह का आंदोलन जरूरी है। बीजेपी सरकार तानाशाह बनकर चल रही है, इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
- Advertisement -
- Advertisement -