22.8 C
Raipur
Thursday, October 1, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

Must read

पेट्रोल-डीजल :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। ज्यादातर प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट में चल रहे घटनाक्रम पर बाजार की नजर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव का क्रूड ऑयल पर दिखा असर

हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के 7 दिन के शांति प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। ईरान के प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र में तनाव कम करना और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल की आवाजाही को सामान्य करना था।मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई में अब धीरे धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल और केपलर की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख तेल उत्पादकों का कच्चे तेल का निर्यात करीब 13 से 17.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया। जेपी मॉर्गन की रिसर्च के मुताबिक यह युद्ध से पहले के स्तर का करीब 98 फीसदी है।

दिल्ली से मुंबई तक आज पेट्रोल का क्या भाव है

आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

इन प्रमुख शहरों में कितना है पेट्रोल और डीजल का रेट

शहरपेट्रोल रुपये प्रति लीटरडीजल रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.31 रुपये97.97 रुपये
जमशेदपुर106.09 रुपये101.23 रुपये
चेन्नई107.78 रुपये99.56 रुपये
जयपुर113.19 रुपये98.25 रुपये
पटना113.35 रुपये99.36 रुपये
कानपुर101.78 रुपये95.27 रुपये
भोपाल115.41 रुपये100.47 रुपये
मेरठ101.44 रुपये94.91 रुपये

गुड़गांव, नोएडा और चंडीगढ़ में भी कीमतें स्थिर

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में इसकी कीमत 101.96 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव कितना है

30 सितंबर 2026 को ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड करीब 102.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी क्रूड की कीमत लगभग 89.38 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है।कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर आगे चलकर घरेलू ईंधन बाजार पर भी पड़ सकता है। फिलहाल देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी बड़े बदलाव की जानकारी नहीं है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article