29.1 C
Raipur
Saturday, June 14, 2025

बिन मानसून सब सुन, 4 दिनों से बारिश लापता दिखी तो रैड सिस्टम में

Must read

मानसून से छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति संतोष जनक नहीं है। नौतपा 25 में से शुरू होकर 2 जून तक चलता है फिर 5 दिन पंचक का रहता है फिर एक सप्ताह बाद 13 ,14 तारीख से छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश होने की संभावना बनती है।मौसम पर सटीक कह पाना मुश्किल होता है , गतिविधियों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है।

(चर्चा janchoupal36)प्राचीन समय से कहा गया है कि नौतपा में बारिश होना अशुभ है,इस समय बारिश से मौसम अनुकूल नहीं होता और मानसून कमजोर हो जाता है। मानसून को देखकर तो यही लगा था कि अब मानसून समय से पूर्व आ गया है।तय समय से 15 दिन पहले ही मानसून बस्तर पहुंच गया।इसी के चलते प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा था।

नदियां सुखी तालाब सूखे भूमिगत जल स्तर नीचे चला गया अब मानसून चार दिनों से बस्तर में ही अटका हुआ है। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 27 मई को हो गई थी!?

मानसून बस्तर तथा गरियाबंद के कुछ इलाकों तक पहुंच कर रुक गया। इसके बाद यह पिछले चार दिनों से अपनी जगह पर ठहरा हुआ है। रायपुर में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश शुरू नहीं हो पाई।छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। यह पिछले कुछ दिनों से अपनी जगह पर स्थिर है, खासकर दंतेवाड़ा से आगे नहीं बढ़ रहा है।
मानसून की घोषणा 27 मई को बस्तर में हुई थी, लेकिन इसके बाद से इसमें ज्यादा प्रगति नहीं हुई है।
अब मानसून की गतिविधियों पर नजर डालें तो
पिछले 6 दिन में बारिश की रफ्तार में उतार चढ़ाव होती रही है। जहां बीते बुधवार को 74 इलाकों में बारिश हुई है। गुरुवार को सिर्फ 27 इलाकों में बारिश हुई है। शुक्रवार को 25, शनिवार को 20, रविवार को 33 जगहों पर बारिश हुई। लेकिन सोमवार को सिर्फ तीन जगहों और मंगलवार को केवल 1 ही जगह पर न्यूनतम 10 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर में मानसून की एंट्री को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 2-3 दिनों में पहुंच सकता है।

मानसून की प्रगति वाली रफ्तार धीमी
मानसून की प्रगति बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम पर निर्भर करती है। यदि यह सिस्टम मजबूत होता है, तो मानसून आगे बढ़ सकता है। फिलहाल, मानसून की रफ्तार धीमी होने से प्रदेश में ज्यादा बारिश नहीं हो रही है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान लगाया है ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article