30.1 C
Raipur
Wednesday, June 18, 2025

विजय सिन्हा पालिका अध्यक्ष ने पीएचई विभाग, नल ऑपरेटर्स के साथ पेयजल व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की

Must read

नगर पालिका अध्यक्ष ने पीएचई विभाग और नल ऑपरेटर्स को जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

बेमेतराखबर_जनचौपाल(36)_18/06/2025

नगर पालिक अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पीएचई अधिकारी और नल ऑपरेटर्स की समीक्षा बैठक ली, जिसमें सुचारु जलापूर्ति पर जोर दिया गया।संबंधित अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों और नल ऑपरेटर्स से कहा कि वे जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

विजय सिन्हा ने समीक्षा बैठक में कहा नगर पालिका का कार्य हैं नागरिकों को मूलभूत सेवा देना जिसमें स्वच्छता और जल प्रबंधन प्रमुख है,आम नागरिकों को कभी जल संकट का सामना न करना पड़े। जल जीवन मिशन सरकार की एक महती योजना है जिसके तहत हर घर पानी पहुंचाना है, इस दिशा में कार्य योजना तहत कार्य विस्तार को धरातल में लाकर बहुत जल्द सभी वार्ड में खासकर कुछ जगह पाइप लाइन विस्तार करना है।
सिन्हा ने कहा जनता के घर घर तक कैसे पानी पहुँचे उसकी चिंता करते हुए हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।कोई घर बिना पानी के ना रहे इस बात पर आप सबको प्रमुखता से ध्यान देना है। 
विजय सिन्हा ने नगर के सभी वार्डों में जल-स्तर सामान्य रहने से संतोष जाहिर किया और याद दिलाया कि कैसे हम पूर्व के दिनों में जल संकट का सामना किए हैं।उन्होंने कहा नागरिकों को जलापूर्ति करने के साथ जल बचाने के तरीके और उपाय को भी समझाना है ।लोगों को बताना है कि जल ही जीवन है और जल है तो कल है।
पालिका अध्यक्ष ने नल ऑपरेटर्स को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों का काम है समय पर नल चालू करें समय पर नल बंद करें । नगर पालिका द्वारा जो समय निर्धारित किया गया है उस समय पर जलापूर्ति अवश्य दें शिकायत का अवसर न दें। यह ध्यान रखें कहीं पर भी जल व्यर्थ ना बहने पाए और जल का दुरुपयोग ना हो इस पर आप लोगों को विशेष रूप से जागरूक रहना है।
आज की समीक्षा बैठक में पालिका के पार्षद नीतू कोठारी ,गौरव साहू, रीता पांडेय,टोमेश्वर साहू, विकास तम्बोली सहित पीएचई के अधिकारी संतोष कुमार नायक,योगेश सिंहा इंजीनियर नगर पालिका के अधिकारी कोमल सिंह ठाकुर के साथ नल ऑपरेटर्स उपस्थित थे।






- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article