29.1 C
Raipur
Friday, June 13, 2025

रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण

Must read

बेमेतरा/ढोलिया 06 जून 2025:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया बेमेतरा में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अधिष्ठाता ने छात्रों को पर्यावरणीय असंतुलन, ग्लोबल वार्मिंग तथा ग्रीन हाउस गैसों के प्रभावों की जानकारी दी और पौधरोपण को जीवन शैली में अपनाने की अपील की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना जागृत करने हेतु रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण, एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. टी.डी. साहू, डॉ. साक्षी बजाज (कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस), श्रीमती कुंती बंजारे, डॉ. हेमलता निराला, श्रीमती प्रतिभा सिंह, डॉ. भारती बघेल, डॉ. प्रीति पैंकरा, डॉ. नूतन सिंग, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. महानंद, डॉ. रामेश्वर तथा डॉ. संजीव गुर्जर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह पर्यावरणीय गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article