अमन चैन की वादी पहलगाम के बैसरन घाटी में सैलानी कुछ पल शुकून के बिताने गए वहां छद्मवेष में छुपे आतंकियों ने उन्हें गोलियों का निशाना बनाया जिसमें 26 लोग मारे गए ।इस आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।भारत ने निर्णय लिया कि पाकिस्तान से सार्क वीजा में आए पाकिस्तानी हिंदुस्तान छोड़ दे और पाकिस्तान गए भारतीय देश वापसी करेंगे।
इस बीच पाक ने अटारी बॉर्डर के गेट को बंद कर दिया है। सुबह से गेट नहीं खोला है। जिससे भारत के आदेश के बाद स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।वाघा बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है
पाकिस्तान ने भी अटारी-वाघा बॉर्डर के गेट को बंद कर दिया है, जो पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए तनाव और जवाबी कार्रवाइयों का परिणाम है। पहलगाम हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए) के बाद, भारत ने 23 अप्रैल 2025 को अटारी-वाघा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाक के विरूद्ध कई बड़े निर्णय लिए जिसमें भारतीय वीजा समाप्ति पर पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान जाना है।इस कड़े निर्णय के बाद पाकिस्तानी नागरिक लगातार स्वदेश लौट रहे हैं। इस बीच गुरुवार को पाकिस्तान ने नापाक चाल चलते हुए अटारी बॉर्डर के गेट को सुबह से बंद कर दिया है। जिससे वाघा बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।पाकिस्तानी नागरिक सुबह से स्वदेश वापसी के लिए गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान न तो अपने नागरिकों को वापस आने दे रहा है और न ही पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को भारत लौटने दे रहा है।
पाकिस्तान अपने नागरिकों को 29 अप्रैल तक लौटने की अनुमति दी थी। इसके बाद अटारी वाघा बॉर्डर पर गेट बंद किए जाने से काफी सारे नागरिक फंस गए हैं। इनमें बुजुर्ग, बच्चों के साथ महिलाएं शामिल हैं। अटारी वाघा बॉर्डर पर फंसे लोगों की मदद अब सिख वालंटियर कर रहे हैं। गुरुवार को पूरे दिन पूरे दिन गेट खुलने का इंतजार हो रहा है लेकिन पाकिस्तान ने पंजाब के अटारी में वाघा सीमा चौकी पर गेट खोलने से इनकार कर दिया।अब शुक्रवार गेट खुलने का इंतजार है।
भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद, अटारी बॉर्डर पर कई पाकिस्तानी नागरिक फंसे हुए हैं क्योंकि कथित तौर पर पाकिस्तान की तरफ से गेट नहीं खोले गए हैं। एक फंसे हुए नागरिक ने कहा, ‘जिन्होंने जुर्म किया उन्हें पकड़े, आवाम को क्यों तंग कर रहे हैं.?