30.1 C
Raipur
Saturday, June 14, 2025

पीएम मोदी ने कही मन की बात देश के दुश्मनों को बताएंगे उनकी औकात,, पीड़ितों को न्याय मिलेगा…

Must read

देशवासियों से कहा धरती को बचाना है तो मां के नाम एक पेड़ लगाना है..

मन की बात:_प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 121 वें एपिसोड में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज मैं मन की बात कर रहा हूं लेकिन मेरे मन में पीड़ा है मुझे दुख है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा न्याय जरूर होगा आतंकियों ने जो कायरता पूर्ण कार्य को अंजाम दिया है उसको हम छोड़ेंगे नहीं हर मोर्चे पर देंगे उनको शिकस्त।

मुख्य बिंदु:

  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई: पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
  • पहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक vibrancy थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, तब दुश्मनों को यह रास नहीं आया।
  • डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि डॉ. कस्तूरीरंगन ने विज्ञान, शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • पर्यावरण संरक्षण: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण पर जोर देते हुए कहा प्रकृति की हरियाली के लिए पेड़ लगाना जरूरी है।पीएम मोदी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने का आग्रह किया और कहा कि हर किसी को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article