वर्तमान समय में टीवी हर घर की जरूरत हो गई है साथ ही इसके बगैर आधुनिक समाज में स्टेट्स सिंबल्स के साथ जीवन अधूरा सा लगता है।आज बड़े से बड़े साइज के टीवी घरों पर रखे जा रहे हैं कहीं-कहीं तो मिनी थियेटर भी बनाया जा रहा है,लेकिन समस्या यह है कि टीवी को किस दिशा में रखे जिससे घर में सकारात्मकता का भाव बढ़ता चला जाय।
वास्तु के हिसाब से हम आपको घर में ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको भूलकर भी अपने घर में टीवी नहीं रखना चाहिए। जब आप इन जगहों पर टीवी रखते हैं तो आप पर कई तरह की नेगेटिव एनर्जी के साथ मुसीबतें आ सकती है।आइए समझते हैं विस्तार से।
वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है। हिंदू धर्म में तो और गहनतम से विचार कर इस पर बात रखी गई है, जब आप वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो इससे जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध और खुशहाल होते हैं। वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं।
हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर पर टीवी रखने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं।कहा जाता है जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है। वहीं, जब इन नियमों को आप नजरअंदाज करते हैं तो आप पर कई तरह की मुसीबतें भी आ सकती है।
आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको घर पर किस दिशा में टीवी रखनी चाहिए और किस दिशा में टीवी रखने से बचना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कौन सी दिशा है टीवी देखने के लिए सही
वास्तु शास्त्र अनुसार घर के पूर्वी दिशा की दीवार टीवी लगानी चाहिए। वहीं अगर बात करें लिविंग एरिया और ड्राइंग रूम की तो यहां पूर्व दिशा में टीवी लगा सकते हैं। वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके टीवी देखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है और वास्तु देवता भी प्रसन्न रहते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार, टीवी की दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। टीवी को घर के दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
दक्षिण-पूर्व दिशा: यह दिशा आग की दिशा मानी जाती है, जो ऊर्जा और गतिविधि को बढ़ावा देती है।
दक्षिण दिशा: यह दिशा स्थिरता और प्रसिद्धि की दिशा मानी जाती है, जो परिवार के सदस्यों के लिए अच्छी होती है।
अगर आप एक स्टूडेंट या फिर प्रोफेशनल हैं तो आपको टीवी दखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा सही बताया गया है,जब आप इस दिशा में टीवी देखते हैं तो आपके जीवन में हमेशा ही पॉजिटिव एनर्जी बनी हुई रहती है।
आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा
अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहते हैं तो आपको उत्तर दिशा में टीवी रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा से ही कुबेर जी का दिशा माना गया है। जब आप इस दिशा में टीवी रखते हैं तो समृद्धि खुद आपकी तरफ खिंची चली आती है।पश्चिम दिशा:पश्चिम दिशा को भी सकारात्मक माना जाता है, लेकिन उत्तर और पूर्व दिशा की तुलना में कम।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में टीवी
है तो इससे कोई बहुत बड़ी हानि नहीं होती है।आपको सिर्फ सही दिशा तय करना है,अब आप अपने बिस्तर के सामने टीवी रखें तो उसे ढक कर रखना चाहिए ।ऐसा करते हैं तो टीवी के स्क्रीन में आपको अपनी परछाई नहीं दिखती है।
बड़ी बात आपको ज्यादा देर टीवी देखने से भी बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा समय तक टीवी देखने से शरीर की ऊर्जाएं कम होने लगती है टीवी ज्यादा देर न देखें,यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।
किस दिशा में नहीं रखना है टीवी
आपको गलती से भी टीवी अपने घर के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।यह दिशा को वास्तु में यमराज की दिशा माना गया है।आप इस दिशा में टीवी देखते हैं तो आपके जीवन और घर पर नकारात्मक ऊर्जा का दुष्प्रभाव आ सकता है। इस दिशा में टीवी रखने से पारिवारिक सदस्यों में आपसी समस्याएं और सद्भावना में कमी आ सकती है ,जिस कारण से परिवार के सदस्यों में भी आपसी समस्याएं बढ़ती चली जाती है।
Disclaimer:_वास्तु शास्त्र बहुत वृहद है यह लेख एक संक्षिप्त जानकारी पर आधारित है।आप विस्तृत जानकारी अपने हिसाब से वास्तु विशेषज्ञ या अन्य माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।लेख सामग्री की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते।”