30.1 C
Raipur
Saturday, June 14, 2025

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने की, “आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के संकल्प की सराहना”

Must read

आंध्रप्रदेश/विजयवाड़ा:_ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा में 15000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।इंदिरा गांधी नगर स्टेडियम से बेंज सर्किल तक निकाली गई रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, राज्य के मंत्री, विधायक, टीडीपी, जन सेना और भाजपा के नेता, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।
यह तिरंगा यात्रा हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों की याद में और सशस्त्र बलों तथा केंद्र की फौरी कार्रवाई के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित की गई। उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ-साथ राज्य के कई मंत्री, विधायक और गणमान्य व्यक्ति भी रैली में भाग लिए। इस कार्यक्रम में राज्य भर से 15,000 से अधिक युवाओं की भीड़ शामिल होने की खबर है, जो एकता, देशभक्ति और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।
यात्रा में एनडीए के सहयोगी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए तिरंगा यात्रा के दौरान समाज के सभी वर्गों की ओर से उत्साह पूर्ण भागीदारी देखी गई है । इस अवसर पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के संकल्प की सराहना की। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि इस धरती पर ऐसे आतंकवादी के लिए कोई जगह नहीं जिसने हमारी बेटियों के माथे से सिंदूर मिटा दिया और तभी ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया।

देश के वीर जवानों की गरिमा शौर्य पराक्रम और आत्म सम्मान को सलाम करने के लिए पूरे देश भर मैं तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें शासन प्रशासन राजनीतिक सामाजिक महिला मजदूर व्यापारी सभी शामिल हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं समाज सेवक बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को देश प्रेम की भावना बताने के लिए और देश प्रेम की भावना बढ़ाने के लिए साथ ही सेना के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।(Courtesy media source)



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article