33.1 C
Raipur
Tuesday, April 29, 2025

सीएम साय ने कहा विकसित राज्य का पूरा होगा सपना” अब छग जल्द नक्सल प्रभाव से मुक्त्त होगा…

Must read

रायपुर: नक्सल विरोधी अभियान के आठवें दिन सीएम विष्णु देव साय ने इसकी समीक्षा की।

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों की प्रगति रहा। नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने नक्सल समस्या से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पहाड़ियों पर सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान लांच किया है। बताया जा रहा है कि इस अभियान में नक्सलियों के टॉप लीडर घिर गए हैं। नक्सली संगठनों ने अपने टॉप कैडर को बचाने के लिए शांति को लेकर लेटर लिखा है। सरकार ने नक्सली संगठनों के लिखे लेटर पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
अधिकारियों ने जानकारी पर बताया छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पहाड़ियों पर मौजूद नक्सलियों को पकड़ने के लिए चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के आठवें दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी समीक्षा की।आधिकारिक सूत्रों ने इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार दोपहर मंत्रालय में गृह विभाग की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ नक्सल समस्या अब एक निर्णायक मोड़ पर है और सभी सुरक्षा बल प्रशासनिक अमला और राज्य की जनता मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article