(मीडिया सूत्र)छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का ईनामी नक्सली मारा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। मारा गया नक्सली सेंट्रल कमेटी का सदस्य और नक्सलियों का शिक्षा प्रमुख था, जिसकी पहचान नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के चिंतापालुदी क्षेत्र का निवासी था और वर्षों से बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा था।
21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद, यह नक्ससलियों के लिए एक और बड़ा झटका है ।वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है। यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है। मुठभेड़ बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित नेशनल पार्क के जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों ने माड़ के भीतरी जंगलों में नक्सलियों को घेरने की रणनीति बनाई थी। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), एसटीएफ और कोबरा बलों की संयुक्त टीम शामिल थी।
छत्तीसगढ़ सरकार सीएम विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया:_
छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद खात्मे की ओर है।सीएम साय ने कहा कि सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं। यह हमारे सुरक्षा बल जवानों का अदम्य साहस का ही परिणाम है कि उन्होंने
यह सफलता हासिल की है,आगे कहा कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा ।
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: 1 करोड़ का ईनामी नक्सली ढेर, CM साय का बड़ा बयान
