26.1 C
Raipur
Wednesday, June 18, 2025

मत्स्याखेट पर रोक: 16 जून से 15 अगस्त 2025 तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध

Must read

छत्तीसगढ़ में, 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है। यह रोक राज्य सरकार द्वारा “बंद ऋतु” (क्लोज सीजन )घोषित की गई है, ताकि मछलियों को प्रजनन करने में मदद मिल सके। इस दौरान, राज्य की नदियों, तालाबों और जलाशयों में मछली पकड़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

// बेमेतरा 17 जून ,2025 //


छत्तीसगढ़:_वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए जिले में सोमवार 16 जून से मत्स्याखेट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 15 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। ज़िला मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, सभी नदी तालाब पर मत्स्योद्योग अधिनियम के प्रावधान के तहत यह प्रतिबंध लगाया है।

जिले के समस्त नदियों, नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब, जलाशय (बड़े या छोटे) निर्मित किए गए हैं, उनमें किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। यह प्रतिबंध छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होंगे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article